लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा के दिशा-निर्देेश और लक्ष्मी नगर पूर्वांचल छठ पूजा समिति के अध्यक्ष कमलेश झा के सहयोग से छठ पर्व समारोह का आयोजन धूमधाम से हुआ।
पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर स्थित डीडीए पार्क में छठ पर्व समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। यह आयोजन लक्ष्मी नगर पूर्वांचल छठ पूजा समिति के तत्वावधान में किया गया था। संस्था के अध्यक्ष कमलेश झा के प्रयासों और लक्ष्मी नगर विधायक अभय वर्मा के दिशा-निर्देेश में छठ पर्व समारोह यादगार बन गया। इस आयोजन ने दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं और विशिष्टजनों को गौरवमयी पल का अहसास कराया है।
लक्ष्मी नगर पूर्वांचल छठ पूजा समिति के अध्यक्ष कमलेश झा ने कहा कि, कोविड काल के बाद यह पहला अवसर है कि जब हम सभी दिल्ली में इतने धूमधाम से छठ पर्व मना रहे हैं। लक्ष्मी नगर के आस-पास बडी संख्या में पूर्वांचलवासी रहते हैं और धूमधाम से छठ पर्व मनाते हैं। छठ पूजा के लिए दिल्ली सरकार और हमारी संस्था की तरफ से जरूरी व्यस्वस्था करवाई गई। डीडीए पार्क में छठ घाट बनाकर भगवान सूर्य को अर्ध्य देने की व्यवस्था की गई। इसमें विशेष तौर पर लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा का बड़ा योगदान रहा है। वह समय-समय पर हमें दिशा निर्देश दे रहे थे और हमने उसे पूरा करने का प्रयास किया है।
कई श्रद्धालू सुबह उदित होते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए डीडीए पार्क में ही रूक गये थे। उनके ठहरने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से जरूरी व्यवस्था की गई। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
छठ पर्व समारोह के आयोजन में विधायक अभय वर्मा ने अपना कीमती योगदान दिया है। पिछले एक सप्ताह से लक्ष्मी नगर डीडीए पार्क में छठ पर्व समारोह तैयारी चल रही थी और समय-समय पर विधायक अभय वर्मा खुद वहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे थे। विधायक अभय वर्मा सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रहते हैं।
उन्होंने अपने दिशा निर्देश में डीडीए पार्क में घाट का निर्माण करवाया एवं अनिवार्य जरूरतों की व्यवस्था करवायी। भीड़ को संभालने के लिए जिला-पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा है। आपात स्थितियों से निपटने के लिए डीडीए पार्क में मेडिकल कैम्प भी लगायी गई थी।
विधायक अभय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छठी माई की कृपा से इस पवित्र कार्य को पूर्ण किया गया। छठी माई की कृपा दृष्टि आप सब पर बनी रहे यह मेरी तरफ से आप सभी के लिए शुभकामनाएं हैं। उन्होंने कहा कि, आप सभी के सहयोग से लक्ष्मी नगर डीडीए पार्क में छठ पर्व समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सभी की भागीदारी उत्तम रही है।
विशेष रूप से कमलेश झा ने इस समारोह के आयोजन में बड़ा योगदान दिया है। इस कार्य के लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। समारोह के आयोजन में पूर्वाचल छठ पूजा समिति के सदस्यों का भी बहुत योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि यहां पर राजनीतिक भाषण की जरूरत नहीं है। लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक हितोें, धार्मिक हितों से जुडे कार्यों को पूरा करने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा।




