
धर्म और अभिलेखों के आईने में गया-बोधगया
वर्तमान काल में मगध का क्षेत्र सिमट कर मात्र अब एक प्रमंडल के रूप में बचा है, जिसमें गया, जहानाबाद, नवादा, औरंगाबाद और अरवल जिले शामिल हैं। इन जिलों में आज भी कई अज्ञात, विस्मृत एवं उपेक्षित बड़ी संख्या में बौद्ध स्थल विद्यमान हैं, जो ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातात्विक तथा पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं।












