Tuesday, March 24, 2026
Google search engine
Homeअभिप्रेरण'ऑपरेशन प्रहार’: नशे के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस की प्रशंसनीय पहल

‘ऑपरेशन प्रहार’: नशे के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस की प्रशंसनीय पहल

गाजियाबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी पहल करते हुए ‘मिशन ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना अंकुर विहार क्षेत्र से जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अवैध मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और समाज को नशा मुक्त बनाना है।

थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर नागरिकों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर नीरज कुमार अत्री एवं मुकेश कुमार के नेतृत्व में डाबर तालाब क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को अवैध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान, कानूनी परिणामों और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और अपने आसपास इस तरह की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।

गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments