Tuesday, November 4, 2025
Google search engine
Homeविशेषविश्व शांति की कामना : बोधगया में त्रिदिवसीय बौद्ध महोत्सव संपन्न

विश्व शांति की कामना : बोधगया में त्रिदिवसीय बौद्ध महोत्सव संपन्न

विश्व में शांति की कामना के लिए अंतरराष्ट्रीय बौद्ध स्थल बोधगया में त्रिदिवसीय बौद्ध महोत्सव 2023 का आयोजन संपन्न हुआ। महोत्सव का उद्घाटन राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक इमामगंज जीतन राम मांझी, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी मंत्री सह गया जिला प्रभारी मोहम्मद इसराइल मंसूरी, सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, अनुसूचित-अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के अलावा सांसद विजय कुमार, सांसद चंदेश्वर प्रसाद, सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक डॉ प्रेम कुमार, अनिल कुमार, विरेंद्र कुमार सिंह, विनय कुमार, अजय यादव, श्रीमती ज्योति देवी, श्रीमती मंजू अग्रवाल तथा पार्षद गण एवं कमिश्नर मयंक बडवरे, जिलाधिकारी सह बीटीएमसी अध्यक्ष त्यागराजन एसएम, एसएसपी आशीष भारती, सेक्रेटरी टूरिज्म इन बिहार अभय कुमार सिंह आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि एनसीआर की रिपोर्ट के अनुसार अपराध के मामले में राज्य 22 वें स्थान पर है, बावजूद अपने फायदे के लिए बिहार को बदनाम करने में लोग लगे हैं। इससे टूरिस्टों की संख्या में भारी कमी हो रही है। इसे हमें दूर करना होगा। सभी को पॉजिटिव सोच के साथ काम करना होगा तभी बिहार का विकास संभव है। बोधगया एक इंटरनेशनल प्लेस है, इसकी ख्याति और भी बढ़े इसके लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा।

महोत्सव की शुरुआत बौद्ध भिक्षुओं की मंगल कामना के सूत्र पाठ से किया गया। इस अवसर पर “तथागत” नामक स्मारिका का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें पद्मश्री पार्श्व गायक कैलाश खेर की धमाकेदार प्रस्तुति सराहनीय रही, वहीं वियतनाम, कंबोडिया,श्री लंका के कलाकारों ने भी रंगारंग आकर्षक प्रस्तुतियां दी।

महोत्सव के दूसरे दिन कल्चर सेंटर में कवि सम्मेलन तथा महिला महोत्सव में महिलाओं ने नारी शक्ति विषय पर वृहद चर्चाएं की। इस अवसर पर देर शाम देसी विदेशी कलाकारों ने जलवा बिखेरा और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। बॉलीवुड सिंगर आनंद राज आनंद की बेहतरीन प्रस्तुति रही, वहीं उड़ीसी कथक नृत्यांगना रविंद्र खुराना, कथक नृत्य पर प्राची पल्लवी साहू, क्लासिकल सॉन्ग पर भारतीय सिंह राजपूत आदि ने अपने मनमोहक प्रस्तुति देकर कालचक्र मैदान परिसर को गुंजायमान कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments