Tuesday, November 4, 2025
Google search engine
Homeसम्मानजापान द्वारा वर्ष 2023 का "पिलर-ऑफ-बुद्धिस्म" से सम्मानित किए गए डॉ. महेश...

जापान द्वारा वर्ष 2023 का “पिलर-ऑफ-बुद्धिस्म” से सम्मानित किए गए डॉ. महेश कुमार शरण

“पिलर-ऑफ-बुद्धिस्म” से डॉ. महेश कुमार शरण सम्मानित बौद्ध धर्म के प्रति अप्रतिम आस्था रखने, भगवान बुद्ध के संदेशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संदेशित करने और धम्मपद की रचना एवं बोधगया से “बुद्ध महोत्सव” के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रकाशित होने वाली स्मारिका “बुद्ध वंदना” के संपादक मंडल में सदस्य होने के लिए “वर्ल्ड-बुद्धिस्ट-मिशन, जापान” ने वर्ष 2023 का “पिलर-ऑफ-बुद्धिस्म” से इन्हें सम्मानित किया है।

डॉ. शरण अपने शिक्षक जीवन जनवरी 1966 से जून 2004 तक के बीच भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के इतिहास की 36 पुस्तकों के लेखक हैं। अब तक 60 शोधार्थियों को पीएच.डी. डिग्री एवं पांच को डि.लीट्. की उपाधि मगध विश्वविद्यालय बोधगया से उनके कुशल निर्देशन में प्रदान की गई है।

डॉ.महेश कुमार शरण के करीब डेढ़ सौ शोधपत्र देश व विदेशों के शोध पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। शोध प्रबंध के सिलसिले में आपने दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों में भ्रमण भी कर चुके हैं।

वर्ष 1997 में डा.शरण “महाचुला-लौंग-कौर्न विश्वविद्यालय, थाईलैंड” में अतिथि प्राध्यापक के रूप में भाग ले चुके हैं। वर्ष 2018 के सितंबर माह में उन्होंने कंबोडिया में आयोजित द्वितीय अंतर राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन के तत्वाधान में”बुद्धिस्म इन कंबोडिया” पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इतना ही नहीं आपने एक सत्र की अध्यक्षता भी की। वर्तमान में वह भारतीय अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के ‘नेशनल फेलो’ हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments