Thursday, May 22, 2025
Google search engine
Homeअभिप्रेरणविवेकानंद योगाश्रम में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच अनाज वितरण

विवेकानंद योगाश्रम में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच अनाज वितरण

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में खुरेजी स्थित विवेकानंद योगाश्रम में 23 जनवरी 2022 को करीब सैंकड़ों गरीबों और जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण किया गया। जाने माने धर्म गुरू और विवेकानंद योगाश्रम के निदेशक आचार्य डॉ. विक्रमादित्य के नेतृत्व में अनाज वितरण का कार्य सम्पन्न हुआ।

योगाश्रम द्वारा समय-समय पर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच अनाज वितरण का कार्य किया जाता रहा है। लेकिन कोरोना काल में विवेकानंद योगाश्रम ने इसे विशेष प्राथमिकता के रूप में लिया है। संस्था की ओर से विशेष राहत कैंप लगाकर गरीबों, जरूरतमंदों और प्रवासी मजदूरों के बीच लगातार राहत सामग्री बांटी जा रही है।

इतना ही नहीं योगाश्रम द्वारा द्वारा आस-पास के जरूरतमंदों को अनाज वितरण के साथ-साथ चिकित्सकीय सुविधा भी प्रदान की जा रही है। समय-समय पर मास्क, सैनिटाइजर वितरण के साथ-साथ निःशुल्क जांच शिविर लगाकर गरीबों और मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण भी किये जाते रहे हैं।

आचार्य डॉ. विक्रमादित्य का कहना है कि कोरोना काल की विभीषिका से लोग अब तक नहीं उबर पाये हैं। रोजमर्रा की जिंदगी जीने वालों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे समय में ही सेवा और सहयोग की आवश्यकता है। जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का काम है। समय के साथ परिस्थितियां बदलेगी। लेकिन इस समय मानवता और मानवीय मूल्यों को बचाने की आवश्कता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments